Sunday, July 16, 2023

वीवीएस लक्ष्मण हो सकते हैं आयरलैंड दौरे पर टीम इंडिया के कोच, वर्ल्ड कप से पहले द्रविड़ को दिया जाएगा ब्रेक!

VVS Laxman to coach in Ireland: भारतीय क्रिकेट टीम का वनडे वर्ल्ड कप से पहले काफी बिजी शेड्यूल है. इसके मद्देनजर आगामी आयरलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ और उनके सपोर्ट स्टाफ को आराम दिया जा सकता है. द्रविड़ इस समय भारतीय टीम के साथ वेस्टइंडीज के दौरे पर हैं जहां टीम इंडिया मेजबानों के साथ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है. इसके बाद दोनों टीमों के बीच 3 मैचों की वनडे और 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी. विंडीज दौरे के बाद द्रविड़ एंड कंपनीको छोटा ब्रेक दिया जा सकता है. उनकी जगह आयरलैंड दौरे पर नेशनल क्रिकेट अकादमी के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण को टीम का कोच बनाया जा सकता है. द्रविड़ अपने एनसीए के सपोर्ट स्टाफ के साथ आयरलैंड का दौरा कर सकते हैं.

No comments:

Post a Comment

'Does A Man Not Have Right To End Relationship?' Supreme Court On False Rape Cases

The bench clarified that the termination of a relationship cannot render previously consensual sexual relations criminal.