Sunday, April 27, 2025

क्रुणाल-कोहली के दम पर आरसीबी ने मारी बाजी, 14 अंकों के साथ किया टेबल टॉप

DC vs RCB Match Result: मेजबान दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बैटिंग करते हुए 8 विकेट पर 162 रन बनाए. दिल्ली की ओर से विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल ने सबसे ज्यादा 41 रन की पारी खेली जबकि ट्रिस्टन स्टब्स 18 गेंदों पर 34 रन बनाकर आउट हुए. आरसीबी के लिए भुवनेश्वर कुमार ने 3 विकेट चटकाए. आरसीबी ने विराट और क्रुणाल पंड्या के अर्धशतकों की मदद से लक्ष्य हासिल कर लिया. इस जीत से आरसीबी 14 अंकों के साथ अंक तालिका में टॉप पर पहुंच गई. कोहली ने 45 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया. कोहली इस आईपीएल में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उनके 10 मैचों में 434 रन हो गए हैं और ऑरेंज कैप अब उनके सिर पर आ गया है.

No comments:

Post a Comment

Tech CEO-YouTuber Jason Samuel Arrested Over Influencer Harish's Suicide

Police have registered a case against Jason Samuel under Section 108 of the Bharatiya Nyaya Sanhita (BNS), which deals with abetment of suic...