Thursday, May 1, 2025

VIDEO: कौन से प्लान की वजह से मुंबई इंडियंस ने लगाया जीत का छक्का, किस दिग्गज को लगा धक्का ?

नई दिल्ली. मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स को 13 साल बाद उसी के घर में हराया है. मुंबई इस जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में टॉप पर आ गई है. वहीं राजस्थान प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है.राजस्थान रॉयल्स की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. मुंबई की तरफ से ओपनिंग करने आए रियान रिकल्टन और रोहित शर्मा ने शतकीय साझेदारी की. रोहित ने 36 गेंदों में 53 रन और रिकल्टन ने 38 गेंदों में 61 रन की तूफानी पारी खेली. वहीं सूर्यकुमार यादव ने 23 गेंदों में नाबाद 48 रन और हार्दिक पांड्या ने भी 23 गेंदों में नाबाद 48 रन बनाए. इन चारों बल्लेबाजों की धमाकेदार पारी ने राजस्थान के सामने 218 रनों का लक्ष्य रखा.राजस्थान रॉयल्स के गुजरात टाइटंस के खिलाफ हुए मैच को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा था कि राजस्थान इन रनों को आसानी से चेज कर पाएगी. लेकिन मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों की आंधी में RR की आधी टीम पावरप्ले से पहले ही सिमट गई. राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज और पिछले मैच के शतकवीर वैभव सूर्यवंशी बिना खाता खोले ही आउट हो गए. वहीं जयसवाल भी 6 गेंदों में 13 रन बनाकर ही आउट हो गए.मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों की घातक गेंदबाजी ने राजस्थान के बल्लेबाजों को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया. आज के मैच में कर्ण शर्मा और ट्रेंट बोल्ट ने 3-3 विकेट लिए. वहीं जसप्रीत बुमराह को 2 विकेट, दीपक चाहर और हार्दिक पांड्या को 1-1 विकेट मिला.मुंबई इंडियंस की टीम पॉइंट्स टेबल में नंबर वन बन गई है. मुंबई ने अब तक 11 मुकाबले खेले हैं, जिनमें 7 मैचों में जीत हासिल कर ली है और टीम को 3 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. अब पॉइंट्स टेबल में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु दोनों टीम 14-14 अंकों के साथ हैं, लेकिन MI का NRR आरसीबी से बेहतर है. इसलिए मुंबई टेबल में टॉप पर आ गई है. वहीं इस मैच में हार के बाद राजस्थान रॉयल्स प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है.

No comments:

Post a Comment

Ex-Congress MLA Raminder Awla Joins Akali Dal, Revives Fresh Ticket Row

Awla formally joined the Akali Dal in Chandigarh in the presence of party president Sukhbir Singh Badal. Senior SAD leader and party vice-pr...